Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मां रंकनी कापड़गादी घाट विकास समिति की एक बैठक रविवार को कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।

मां रंकिणी कापड़गादी घाट विकास समिति की बैठक रविवार को कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।

मां रंकनी कापड़गादी घाट विकास समिति की एक बैठक रविवार को कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

मां रंकिणी कापड़गादी घाट विकास समिति की बैठक रविवार को कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता शत्रुघ्न सरदार ने किया। बैठक में समिति के अध्यक्ष दिनेश सरदार के नियम विरुद्ध क्रियाकलापों की चर्चा कर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में समिति के सदस्यों ने एक मत से कहा कि अध्यक्ष के द्वारा समिति के बायलाज का पालन नहीं किया जा रहा है। अध्यक्ष मनमानी से समिति के कार्य कर रहे हैं।

समिति का गठन वर्ष 2010-11 में होने के उपरांत बायलाज अनुसार प्रत्येक वर्ष आम सभा व तीन वर्ष में समिति का पुनर्गठन किया जाना है, लेकिन इसकी घोर उपेक्षा किया जा रहा है। समिति की पूर्व बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 अक्टूबर को बैठक होगी। समिति द्वारा डाक से अध्यक्ष को सूचना दी गई लेकिन वे महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 23 अक्टूबर को मां रंकिणी कापड़गादी घाट विकास समिति की बैठक होगी और इस बैठक में समिति का पुनर्गठन किया जाएगा।

बैठक में अध्यक्ष के द्वारा केस की धमकी दिया जाना उनके हिटलरशाही रवैया को दर्शाता है। धमकी से समिति के सदस्य डरने वाले नहीं हैं, बल्कि हमारा एकमात्र उद्देश्य मां रंकिणी मंदिर का सर्वांगीण विकास करना ही है। मां रंकिणी कापड़गादी घाट समाज को विरासत के रूप में प्राप्त है,इसकी प्रसिद्धि को आंच आने नहीं दिया जाएगा।

बैठक में कहा गया कि अध्यक्ष बायलाज के नियमों को तोड़ते हुए बिना समिति की बैठक से स्वीकृति लिए बिना कोषाध्यक्ष मनोरंजन सिंह को पदमुक्त करने की घोषणा कर दिया गया। तदर्थ समिति ने निर्णय लिया है कि 23 अक्टूबर को बैठक में समिति का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया जाएगा।

बैठक में कृष्णा सिंह (गादी सरदार),रथु सिंह (गादी सरदार),सुंदर सरदार, सिद्धेश्वर सरदार ( आकांक्षी), सदस्य बलराम सरदार, प्रकाश सरदार,हरिश भूमिज, मनोरंजन सरदार,गुलाब सरदार, नरेंद्र भूमिज,लखिंदर सरदार, रामेश्वर सरदार,भुगनु सरदार, संजीत सरदार,मनोज सरदार,मनमथ सरदार, मुख्य पुजारी अनिल सिंह,खिरोद सरदार,लालू सरदार सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button