माँ मथुरासिनी मंदीर प्रांगण ,माहुरी छात्रावास में केंद्रीय माहुरी नवयुवक समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक
माँ मथुरासिनी मंदीर प्रांगण ,माहुरी छात्रावास में केंद्रीय माहुरी नवयुवक समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक

माँ मथुरासिनी मंदीर प्रांगण ,माहुरी छात्रावास में केंद्रीय माहुरी नवयुवक समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: भंडारीडीह स्थित माँ मथुरासिनी मंदीर प्रांगण ,माहुरी छात्रावास में केंद्रीय माहुरी नवयुवक समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक केंद्रीय अध्यक्ष संजीत तर्वे के अध्यक्षता में कुलदेवी माँ मथुरासिनी जी के जयकारे के साथ संपन्न हुई।
बैठक में आज गिरिडीह शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हमारे समाज के प्रष्ठित युवाओं को केंद्रीय नवयुवक समिति में कार्यकारी सदस्य के रूप में अध्यक्ष संजीत तर्वे द्वारा सम्मिलित किया गया। आने वाले दिनों में समाज के इन ऊर्जावान साथियों का लाभ समाज को मिलेगा l
बैठक में मुख्य रूप से 4 बिंदुओं पर चर्चा की गयी।
आगामी 20 फरवरी को भंडारीडीह में स्थित माहुरी छात्रावास में राज्य स्तरीय वृहद रक्त दान शिविर, तथा धनबाद के कतरास में होने वाले रक्त दान शिविर का आयोजनl
9और 10 मार्च 2025 को सरिया में होने वाले माहुरी वैश्य महामंडल के वार्षिक अधिवेशन को सफल बनाने हेतु सार्थक चर्चा ।
समाज को खेल जगत में आगे बढाने हेतु समाज के द्वारा समाज के युवाओं के लिए क्रिकेट टूनामेंट का आयोजन करना l
बीते समय में हुए केंद्रीय माहुरी नवयुवक के द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों की समीक्षा।कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय माहुरी नवयुवक समिति के संगठन मंत्री निर्णय कुमार लोहानी ने किया ।

इस अवसर पर निम्न कार्यसमिति के पदाधिकारी तथा सदस्य की उपस्थिति रही l ,उपाध्यक्ष साहिल एकघरा , विवेक गुप्ता , विक्की गुप्ता उप संगठन मंत्री जितेंद्र सेठ अमित तर्वे राकेश गुप्ता आलोक कपिसेवे सुभाकर गुप्ता, ,हिमांशु लोहानी आकाश गुप्ता विकास गुप्ता राकेश तरवे अमित गुप्ता मोनू गुप्ता अमर सेठ रवि भदानी आनंद , साहिल सेठ हर्ष वेश्ख़ियर प्रतीक एकघरा सहित समाज के सदस्य गण मौजूद थे।




