महेशलुंडी में ‘हर घर सुरक्षा अभियान’ का आयोजन, बीमा योजनाओं से जुड़ने की दिलाई गई शपथ l
गिरिडीह, महेशलुंडी: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित ‘हर घर सुरक्षा अभियान’ के तहत ग्राम पंचायत महेशलुंडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महेशलुंडी में ‘हर घर सुरक्षा अभियान’ का आयोजन, बीमा योजनाओं से जुड़ने की दिलाई गई शपथ l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, महेशलुंडी : झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित ‘हर घर सुरक्षा अभियान’ के तहत ग्राम पंचायत महेशलुंडी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अजीबिका महिला संकुल संगठन के नेतृत्व में किया गया, जिसमें ग्रामीणों को सरकारी बीमा योजनाओं की जानकारी देकर आर्थिक सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान संकुल की महिलाओं ने प्रेरक गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण माहौल दिया। उपस्थित ग्रामीणों और महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) से जुड़ने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में बताया गया कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर दुर्घटना में मृत्यु होने पर ₹2 लाख तथा आंशिक विकलांगता पर ₹1 लाख की सहायता मिलती है। वहीं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर किसी भी कारण से मृत्यु होने पर परिवार को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

मुखिया शिवनाथ साव ने कहा कि आजीविका के साथ-साथ हर घर की आर्थिक सुरक्षा भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती दुर्घटनाओं और अनिश्चितताओं के बीच बीमा योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ा सहारा साबित हो सकती हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने नजदीकी राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा में जाकर इन योजनाओं का लाभ अवश्य लें।
कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक महेशलुंडी एवं बदडीहा शाखा के शाखा प्रबंधक, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं। इस दौरान शरीता शर्मा, वर्षा कुमारी, उषा देवी, काजल कुमारी, रोशनी देवी, सावित्री देवी, श्वेता देवी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि जाफर अली और सागर कुमार सहित कई लोगों ने सक्रिय भागीदारी



