Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रोफेसर विनीता कुमारी ने वृद्ध आश्रम में वृद्धा के बीच मिठाई बांटकर मनाया अपना जन्मदिन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: भाजपा महिला मोर्चा झारखंड प्रदेश मंत्री प्रो विनीता का जन्म दिन शनिवार को भाजपाइयों ने बस स्टैंड रोड स्थित वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों के बीच मनाया गया। जन्मदिवस को खास मनाने के लिए गिरिडीह भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से स्नेहदीप वृद्धाश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां वृद्ध जनों के बीच केक काटकर एवं मिठाई का वितरण कर प्रो विनीता का जन्मदिन खास मनाया गया। इस दौरान प्रो विनीता कुमारी ने सभी वृद्ध जनों का आशीर्वाद प्राप्त की ओर जन्मदिन को खास मनाने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दी।

उन्होंने कहा की भाजपा के कार्यकर्ताओं के कारण आज मेरा जन्मदिन एक यादगार जन्मदिन बना। जन्मदिन के अवसर पर बुजुर्गों का आशीर्वाद मिला यह सबसे बड़ी गिफ्ट मेरे लिए है। कहा कि आज के कार्यक्रम के लिए मैं सभी भाजपा परिवार के साथियों को धन्यवाद देती हूं।

मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, जिला महामंत्री संदीप डेंगेच,नगर महामंत्री सिंकु सिन्हा,नगर संयोजक समीर दीप ,नगर मंत्री ज्योतिष शर्मा,एससी मोर्चा जिला महामंत्री प्रकाश दास, सुरेश गुप्ता, भाजयुमो के अमित आर्या,चंदन कुमार आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button