Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

भाजपा गिरिडीह महानगर की मासिक बैठक सम्पन्न, ‘मन की बात’ और SIR अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए गए अहम निर्देश

भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर की मासिक बैठक शनिवार को हरिचक स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई।

भाजपा गिरिडीह महानगर की मासिक बैठक सम्पन्न, ‘मन की बात’ और SIR अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए गए अहम निर्देश

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर की मासिक बैठक शनिवार को हरिचक स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में गिरिडीह जिला संगठन प्रभारी डॉ. संजय सिंह उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन प्रभारी डॉ. संजय सिंह ने जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारियों एवं शक्ति केंद्रों की गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम, डिजिटल लर्निंग ऐप तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

डॉ. संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। इसके जरिए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों पर समाज को जागरूक किया जाता है।

उन्होंने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान) की महत्ता बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची आवश्यक है। इस अभियान के तहत नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नामों का सत्यापन करने तथा मतदाता सूची में आवश्यक सुधार किए जाते हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और विश्वसनीय बनती है।

महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों को नियमित मंडल बैठकों और प्रवास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के तहत प्रमुख लोगों से संपर्क का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री सिकंदर हेम्ब्रम ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा ने किया।
बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव, चुन्नूकांत, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, वरिष्ठ नेता विनय सिंह, पूर्व महापौर सुनील पासवान, जिला उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, संगीता सेठ, जिला मंत्री गुड़िया देवी, रिंकी देवी, दीपक यादव, सुरेश मंडल, कार्यालय मंत्री संत कुमार लल्लू, जिला मीडिया सह-प्रभारी राजेश जायसवाल, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button