भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस, विधायक मनीष जायसवाल संग कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम का उद्वोधन
राष्ट्र सेवा के साथ मानवता की प्ररेणा देती है भाजपा, आपसी मतभेद त्यागकर मिशन 2024 को बनाएं लक्ष्य- मनीष जायसवाल

सदर विधायक कार्यालय में मनाया गया भाजपा का 44 वां स्थापना दिवस, विधायक मनीष जायसवाल संग कार्यकर्ताओं ने सुना पीएम का उद्वोधन
राष्ट्र सेवा के साथ मानवता की प्ररेणा देती है भाजपा, आपसी मतभेद त्यागकर मिशन 2024 को बनाएं लक्ष्य- मनीष जायसवाल
हजारीबाग: गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय झंडा चौक के समीप अवस्थित सदर विधायक कार्यालय परिसर में विधायक मनीष जायसवाल की अध्यक्षता में पार्टी के आदर्श पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पार्पण कर विश्व की बड़ी राजनीतिक दल का स्थापना दिवस हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। मौके पर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने राष्ट्रवादी विचारधारा और सिद्धांतों पर आधारित भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी के वैसे दिवंगत परियों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि जिन्होंने अपने खून पसीने से पार्टी को शिक्षा और आज इस काबिल बनाया एवं विषम परिस्थितियों में भी अपनी और अपने परिवार की चिंता छोड़ कर संगठन को परिवार मानकर सर्वस्व निछावर करके राष्ट्र और मानवता के हित में कार्यरत भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों
चौकीदार रूपी पार्टी कार्यकर्ताओं के दिलेरी और जज्बे को सलाम जिनके बदौलत आज भाजपा हिंदुस्तान में राज कर रही है और पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमें राष्ट्र सेवा और मानवता की प्रेरणा देती है। विधायक मनीष जायसवाल ने भाजपा शासित प्रदेशों के सुशासन की स्थिति और गैर भाजपा शासित प्रदेशों की कुशासन के फर्क को भी बड़े तार्किक तरीके से रखा। विधायक मनीष जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद त्याग कर मिशन 2024 को लक्ष्मण कर इसे भेजने की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प भी दिलाया। विधायक मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि जीत तो हमारी निश्चित हैं लेकिन हमें मार्जिन बढ़ाकर जितने की ओर ध्यान देना चाहिए ।

मौके पर विशेष रुप हजारीबाग नगर निगम की मेयर रौशनी तिर्की, अनिल मिश्रा, हरीश श्रीवास्तव, दिनेश सिंह राठौड़, विवेकानंद सिंह, विनोद कुमार बिगन, रेणुका कुमारी, मुनींद्र शर्मा, बबन गुप्ता, राजू सिंह, मूलचंद साव, नवीन रंजन दूबे, विजय कुमार, चंदन कशेरा, सत्यभामा, मीरा मेहता, ज्योत्सना देवी, मनोरम राणा, कंचन देवी, विजय वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।




