Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

बिरनी में हाथियों के झुंड का हमला: मजदूरी कर लौट रहे 48 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम l

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड से एक दुखद घटना सामने आई है। मजदूरी कर घर लौट रहे एक मजदूर की जंगली हाथियों के झुंड की चपेट में आने से मौत हो गई।

बिरनी में हाथियों के झुंड का हमला: मजदूरी कर लौट रहे 48 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम

गिरिडीह, मनोज कुमार।
सरिया, प्रशांत कुमार।

गिरिडीह : जिले के बिरनी प्रखंड से एक दुखद घटना सामने आई है। मजदूरी कर घर लौट रहे एक मजदूर की जंगली हाथियों के झुंड की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बिरनी प्रखंड के करी गांव निवासी रामचंद्र यादव (लगभग 48 वर्ष) पलौंजिया क्षेत्र से मजदूरी कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनका सामना जंगली हाथियों के झुंड से हो गया। हाथियों के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम का माहौल है। सूचना मिलने पर बिरनी प्रमुख रामु बैठा, पश्चिमी जोन जिला परिषद प्रतिनिधि सीताराम पासवान तथा पूर्व पंचायत समिति सदस्य बालेश्वर पासवान मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया तथा प्रशासन से मृतक के आश्रितों को शीघ्र सरकारी मुआवजा एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

घटना के बाद ग्रामीणों में हाथियों के लगातार बढ़ते आतंक को लेकर भय का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में हाथियों की निगरानी बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए ठोस एवं स्थायी कदम उठाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button