Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरलाइव न्यूज़
बारिश से कच्चा मकान ध्वस्त,फिर जो हुआ वह भी जाने —
बारिश से कच्चा मकान ध्वस्त,बाल बाल बचे लोग --

बारिश से कच्चा मकान ध्वस्त,बाल बाल बचे लोग —
संवाददाता :ईश्वर यादव
हजारीबाग/बरकट्ठा: प्रखंड अंतर्गत बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत के बरकट्ठाडीह निवासी मुंशी साव पिता तेतर साव का कच्चा मकान बारिश के कारण ध्वस्त हो गया। जिसमें लोग बाल बाल बच गए।

लोगों के मुताबिक गुरुवार सुबह छह बजे के लगभग अचानक कच्चा मकान गिरने लगा जिससे घर के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं कोनहारा कला निवासी नागेश्वर प्रजापति का भी मिट्टी का मकान ध्वस्त हो गया। साथ ही घरों में रखे खाद्य सामग्री मिट्टी में जमींदोज हो गया। लोगों को रहन सहन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वार्ड सदस्य प्रतिनिधि विजय मोदी समेत पीड़ित लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों और प्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगाई है।



