बरकट्ठा में एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया, सर्च अभियान जारी
बरकट्ठा में एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया, सर्च अभियान जारी

बरकट्ठा में एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सलियों को पुलिस ने मार गिराया, सर्च अभियान जारी
हजारीबाग : झारखंड में चल रहे नक्सल मुक्त अभियान को लेकर हजारीबाग में कोबरा बटालियन और हजारीबाग पुलिस को बहुत बड़ी सफलता मिली है । हजारीबाग पुलिस और कोबरा बटालियन के संयुक्त अभियान में एक करोड़ के इनामी सहित तीन नक्सलियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया है आपको बता दे कि पुलिस मुख्यालय सूत्रों के द्वारा तीनों नक्सलियों के मारे जाने की बातें बताई गई है , जानकारी हो कि बरकट्ठा के गोरहर थाना क्षेत्र में भा0क0पा0 माओवादी के तीन टॉप उग्रवादी मारे गए हैं ,फिलहाल सर्च अभियान में तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं साथ ही मौके से तीन एके 47 एवं अन्य वस्तुएं बरामद किया गया है।
तीन नक्सली कौन-कौन है जाने
केंद्रीय कमेटी मेंबर और एक करोड़ का इनामी सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश।
झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का मेंबर रघुनाथ हेंब्रम, जिस पर 25 लाख इनाम रखा गया था ।
कमेटी मेंबर और 10 लाख का इनामी वीर सेन गंझू भी शामिल है ।