Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

बच्चों में शिक्षा के प्रति जोश जगाने की मुहिम – दानिश अहमद ने करवाई मुफ्त क्विज प्रतियोगिता

अचीवर पब्लिक स्कूल, बिशनपुर में समाजसेवी एवं पत्रकार दानिश अहमद की पहल पर कक्षा 4 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया

बच्चों में शिक्षा के प्रति जोश जगाने की मुहिम – दानिश अहमद ने करवाई मुफ्त क्विज प्रतियोगिता

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : । इस कार्यक्रम में बिशनपुर, पचम्बा, मोहनपुर, भंडारीडीह, जरीडीह, बोड़ो, राजाहाता, खारियोडीह, जीतपुर, बंखंजो और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में बच्चों ने भाग लिया।

करीब 400 से अधिक विद्यार्थियों ने तीन शिफ्टों में परीक्षा दी। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाना और उन्हें प्रतिस्पर्धी माहौल में सीखने का अवसर प्रदान करना था।

प्रतियोगिता में साइंस, मैथ्स, जीके और करेंट अफेयर्स के सवाल थे।

इस क्विज प्रतियोगिता का रिजल्ट और पुरस्कार वितरण समारोह 3 अगस्त को अचीवर पब्लिक स्कूल, स्टार मैरिज हॉल, बिशनपुर (पेट्रोल पंप के बगल में) आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक दानिश अहमद ने कहा, “आज के डिजिटल दौर में बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति को भी बढ़ाना जरूरी है। यही सोच कर इस आयोजन की शुरुआत की गई।”

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रियाज अहमद, अनीस अहमद, राजेश कुमार, मेराज, अब्दुल, एजाज़ अहमद, साजिद अहमद, वजीर और अयान की अहम भूमिका रही, जिनके समर्पण और सहयोग से यह आयोजन बेहतरीन ढंग से संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button