Breaking Newsउद्घाटनझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशबिजनेसलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

प्लैटिनम जिम में मनोज तिवारी और सौन्दर्य शर्मा का जलवा, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

भोजपुरी के मशहूर गायक, अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी तथा बॉलीवुड अभिनेत्री सौन्दर्य शर्मा के गिरिडीह पहुंचते ही युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

प्लैटिनम जिम में मनोज तिवारी और सौन्दर्य शर्मा का जलवा, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
भाजपा नेता विनोद सिन्हा के आमंत्रण पर गिरिडीह पहुंचे दोनों सितारे, फिटनेस और बेहतर स्वास्थ्य का दिया संदेश

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : भोजपुरी के मशहूर गायक, अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी तथा बॉलीवुड अभिनेत्री सौन्दर्य शर्मा के गिरिडीह पहुंचते ही युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। अपने एक दिवसीय गिरिडीह दौरे के दौरान दोनों कलाकार अलकापुरी स्थित प्लैटिनम जिम पहुंचे, जहां स्थानीय युवाओं और फिटनेस प्रेमियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

भाजपा नेता विनोद सिन्हा के आमंत्रण पर गिरिडीह पहुंचे मनोज तिवारी और सौन्दर्य शर्मा को अपने बीच पाकर जिम में मौजूद युवा काफी उत्साहित नजर आए। दोनों सितारों की मौजूदगी ने प्लैटिनम जिम के माहौल को खास बना दिया।

इस दौरान बेहतर स्वास्थ्य, नियमित व्यायाम और फिटनेस के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही युवाओं के शारीरिक विकास और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर फिटनेस सुविधाओं एवं स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर के महत्व को भी रेखांकित किया गया।

मौके पर प्लैटिनम जिम के संस्थापक पूनम सहाय और शांतनु सहाय ने मनोज तिवारी एवं सौन्दर्य शर्मा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

गिरिडीह दौरे के दौरान प्लैटिनम जिम में दोनों चर्चित चेहरों की मौजूदगी स्थानीय युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही। इस मुलाकात ने फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।

Related Articles

Back to top button