प्रवासी मजदूर का हैदराबाद में मौत,शव पहुंचते ही मातम में डुबा बरकट्ठाडीह —-
तीस तारीख का घर आने का था टिकट उससे पहले पहुंचा पार्थिव शरीर ----

प्रवासी मजदूर का हैदराबाद में मौत,शव पहुंचते ही मातम में डुबा बरकट्ठाडीह —-
तीस तारीख का घर आने का था टिकट उससे पहले पहुंचा पार्थिव शरीर —-
संवाददाता: ईश्वर यादव

हजारीबाग/ बरकट्ठा : प्रखंड अंतर्गत बरकट्ठा दक्षिणी पंचायत के बरकट्ठाडीह निवासी कारु यादव पिता बबुन यादव का शव पहुंचते ही क्षेत्र में मातम पसर गया।हर किसी की आंखें नम हो गई। लोगों के मुताबिक मृतक हैदराबाद में नौकरी करता था। और दशहरा में अपने पर घर आने के लिए टिकट भी कटाया था। लेकिन दशहरा की खुशियां मातम में बदल गया। खबर पाते ही विधायक अमित कुमार यादव ने दुखित परिवार के घर पहुंचे साथ ही ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

विदित हो मृतक कारु यादव अपने घर का अकेला कमाने वाला व्यक्ति था। जिस पर मां पिता और पत्नी के अलावे तीन छोटे बच्चे आश्रित थे। कारु यादव के निधन से परिजनों पर मुसीबत का पहाड़ टूट गया है। परिजनों को रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर मुखिया अब्बास अंसारी, जागेश्वर यादव, रामखेलावन यादव,बालदेव यादव,मनोज पासवान,अनवर अंसारी, पंकज यादव, महेश यादव,विजय मोदी,प्रकाश यादव, महादेव साव,दशरथ यादव,प्रमेश्वर यादव,लखन यादव, रोहित यादव, महादेव यादव समेत आदि लोग उपस्थित थे।




