पोटका प्रखंड क्षेत्र के कोवाली थाना एवं पोटका थाना क्षेत्र में बुधवार, होली के दिन दो हत्या की घटना हुई।
पोटका प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्यौहार होली के दिन, दिल दहलाने वाली दो हत्या की घटनाएं हुई।

पोटका प्रखंड क्षेत्र के कोवाली थाना एवं पोटका थाना क्षेत्र में बुधवार, होली के दिन दो हत्या की घटना हुई।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
पोटका प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्यौहार होली के दिन, दिल दहलाने वाली दो हत्या की घटनाएं हुई। इसमें पोटका थाना क्षेत्र के ग्वालकाटा पंचायत अंतर्गत हाड़पाघुटू में पगडंडी पर वृद्ध महिला की गला रेत कर हत्या ,ओर दूसरी घटना में कोवाली थाना अंतर्गत उड़ीसा बॉर्डर के सामने बानाकाटा जंगल में एक अज्ञात युवती को जलाकर हत्या कर दी गई है।
![]()
हाड़पाघुटू में मरे मृतक की पहचान सुभाषिनी नायक (60) के रूप में हुई। यहां हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
![]()
इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद, थाना प्रभारी सन्नी टोपो व सब इंस्पेक्टर कुंदन वर्मा बदल-बदल हाड़पाघुटू पहुंचे एवं शव को जप्त कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। इधर बानाकाटा में समाचार लिखे जाने तक शव को पुलिस द्वारा उठाया नहीं गया है। पुलिस फोरेंसिक टीम के आने और जांच का इंतजार कर रही है।



