पोटका के शंकरदा पंचायत भवन परिसर में एक दिवसीय के सी सी ऋण हेतु शिविर लगाए गए
जिला कृषि पदाधिकारी के आदेश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा के निर्देशानुसार शंकरदा पंचायत सचिवालय में किसानों को खेती कार्य में सहयोग के लिए ऋण दिलवाने हेतु एक दिवसीय के सी सी ऋण का शिविर लगाया गया

पोटका के शंकरदा पंचायत भवन परिसर में एक दिवसीय के सी सी ऋण हेतु शिविर लगाए गए
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
जिला कृषि पदाधिकारी के आदेश पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा के निर्देशानुसार शंकरदा पंचायत सचिवालय में किसानों को खेती कार्य में सहयोग के लिए ऋण दिलवाने हेतु एक दिवसीय के सी सी ऋण का शिविर लगाया गया इस शिविर में स्थानीय मुखिया सारजोम मार्डी,ए टी एम फुलकेश्वर महतो एवं उक्त शिविर में डालसा सचिव धर्मेंद्र कुमार जी के निर्देश पर के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप एवं किसान मित्र राखी हेंब्रम मौजूद थे।

जिनके द्वारा किसानों को ऋण लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया और ऋण के बारे जानकारी देते हुए कहा गया ।अगर कोई किसान के सी सी ऋण एक वर्ष पूर्ण होने से एक दिन पहले ऋण की राशि बैंकों में जमा करता हे तो, के सी सी ऋण में उसे कोई भी ब्याज देने नहीं पड़ेंगे। वही एक वर्ष बाद जमा करता है तो उसे मूल राशि के सात प्रतिशत ब्याज देय होगा।

आज कुल 11 किसानों के द्वारा के सी सी ऋण हेतु आवेदन फॉर्म शिविर में जमा किया गया और किसानों का जरूरत के कागजात संलग्न कर आवेदन फॉर्म भरने में डालसा के पी एल वी और किसान मित्र ने मदद किया ।सारे आवेदन बी.डी.ओ के लेटर के साथ बैंकों में भेजे जाएंगे एवं किसानों को समय पर कृषि कार्य में सहयोग के लिए ऋण मिल जाएगा।
जिससे उन्हें खेती कार्य में और भी बेहतर उपज के लिए पूंजी की कमी नहीं होगी।मौके पर पंचायत के मुखिया सारजोम मार्डी,सहायक तकनीकी प्रबंधक फुलकेश्वर महतो पोटका,डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,किसान मित्र राखी हेंब्रम एवं सुमित गोप आदि उपस्थित रहे।




