पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता:
पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार "ऑपरेशन प्रहार" के तहत पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता: अवैध विदेशी शराब के निर्माण एवं खरीद-बिक्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, एक मैगनेट कार और मोबाईल भी जप्त एवम् दो गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पलामू पुलिस को मिली बड़ी सफलता: अवैध विदेशी शराब के निर्माण एवं खरीद-बिक्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, एक मैगनेट कार और मोबाईल भी जप्त एवम् दो गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पड़वा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पलामू : दिनांक 26.08.2026 को पड़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़वा बाजार के आगे सदाबह नदी के पुल के पास चेकिंग के दौरान एक उजला रंग का मैग्नेट कार (JH01EZ-7099) को रोककर जांच की गई। वाहन से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब की कुल 2520 बोतलें बरामद की गईं। इस संबंध में वाहन चालक साहिद अंसारी (उम्र-30 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ एवं अनुसंधान के क्रम में निरंजन महतो (उम्र-30 वर्ष) को भी गिरफ्तार किया गया। उसके घर से विदेशी शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त:–
1. साहिद अंसारी, उम्र 30 वर्ष, पिता-फरीद अंसारी, पता ग्राम रूढ़ीडीह,
2. निरंजन कुमार मेहता, उम्र 30 वर्ष, पिता गोपाल महतो, सा०- ग्राम दमारो, पो०-बसना, दोनों थाना-नावाजयपुर, जिला-पलामू।

बरामदगी:
* ROYAL STAG 180 ML की 2304 बोतल
* STERLING RESERVE B7 375 ML की 72 बोतल
* STERLING RESERVE B7 180 ML की 144 बोतल
* उजला रंग का मैग्नेट कार (JH01EZ-7099)
* एक एंड्रॉयड मोबाइल
* विदेशी शराब निर्माण में प्रयुक्त अन्य सामग्री।
छापामारी दलः-
1. अंचित कुमार थाना प्रभारी पड़वा थाना।
2. चिन्टू कुमार पु०अ०नि० पड़वा थाना
3. राजेश कुमार शर्मा स०अ०नि० पड़वा थाना
4. शिव प्रसाद महतो स०अ०नि० पड़वा थाना
5. पड़वा थाना के सशस्त्र बल।
6. नावाबाजार थाना के गश्ती दल।
इस संबंध में पड़वा थाना कांड संख्या-70/2026, दिनांक-26.08.2026, धारा-317(5)/272/274/275/3(5) बीएनएस एवं 47 उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
पलामू पुलिस की अपील:
पलामू पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशे से दूर रहें तथा अवैध शराब/मादक पदार्थ के विरुद्ध पुलिस को सहयोग करें।


