Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरलाइफस्टाइललाइव न्यूज़हेल्थ

पिटाई से जख्मी किशोर की मौत से भड़के कठवारा के ग्रामीण, आरोपी को पकड़कर की धुनाई फिर पुलिस को सौंपा

पिटाई से जख्मी किशोर की मौत से भड़के कठवारा के ग्रामीण, आरोपी को पकड़कर की धुनाई फिर पुलिस को सौंपा

पिटाई से जख्मी किशोर की मौत से भड़के कठवारा के ग्रामीण, आरोपी को पकड़कर की धुनाई फिर पुलिस को सौंपा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह, कठवारा गांव में गुरुवार रात हुई मारपीट की घटना में घायल 14 वर्षीय किशोर धोनी रजवार की शनिवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पूरे गांव में मातम और आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हत्या के आरोपी मिथिलेश तिवारी (32) को एक ऑटो से भागते वक्त पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक धोनी रजवार गांव के लखन रजवार का इकलौता पुत्र था। लखन की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है, मां दूसरों के घरों में काम कर गुजारा करती हैं। गुरुवार रात आरोपी मिथिलेश ने किसी विवाद को लेकर धोनी के साथ मारपीट की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

परिजन इलाज के लिए दो दिन तक आर्थिक व्यवस्था जुटाने में लगे रहे, लेकिन शनिवार सुबह धोनी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई। शनिवार सुबह आरोपी ऑटो से कहीं भागने की कोशिश कर रहा था, तभी ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया।

प्रशासन की पहल से हालात पर काबू, पीड़ित परिवार को मिला आर्थिक सहयोग

घटना की जानकारी मिलते ही मधुबन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों की नाराजगी कम नहीं हुई। इसके बाद डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद, बीडीओ मनोज कुमार मरांडी, सीओ गिरिजानंद किस्कु और जेकेएलएम के जिला अध्यक्ष रॉकी नवल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

वहीं प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को तत्काल राहत के रूप में थाना से 10,000 और प्रखंड प्रशासन की ओर से 10,000 की सहायता राशि दी गई। स्थानीय लोगों ने भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण मगर नियंत्रण में है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button