Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने केंदुआ में किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन।

चलकुशा प्रखंड अंतर्गत प्रिंस क्लब केंदुआ के द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने विधिवत फीता काट कर किया

पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने केंदुआ में किया फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन।

चलकुशा से मुन्ना यादव की रिपोर्ट।

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत प्रिंस क्लब केंदुआ के द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सह बरकट्ठा के पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव ने विधिवत फीता काट कर किया।इस दौरान कमिटी की ओर से मुख्य अतिथि जानकी प्रसाद यादव को बुके देकर स्वागत किया गया।उद्घाटन मैच कोडरमा बनाम रांची के बीच खेला गया।

कोडरमा की टीम ने 0-2 गोल से जीत हासिल किया। मौके पर जानकी प्रसाद यादव ने कहा की पढ़ाई के साथ खेलकूद बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि गांव क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को अपने प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है।

मौक़े पर बीडीओ अमृता सिंह मुखिया सुखदेव यादव पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष दशरथ यादव,पंसस बाबुलाल यादव, समाजसेवी अनुज रवि, शिक्षक यमुना प्रसाद, पूर्व मुखिया सुभाष ठाकुर, रामधनी मांझी, प्रभु यादव, रहमान अंसारी एवं काफी संख्या में लोग मौजूद थे

Related Articles

Back to top button