Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पारा ओलंपिक कमिटी ऑफ झारखंड

31 अगस्त 2025 झारखंड के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय पारा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन – कुल 13 पदक झटके धनबाद के अरुण ने किया

पारा ओलंपिक कमिटी ऑफ झारखंड

निरसा: 31 अगस्त 2025 झारखंड के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय पारा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन – कुल 13 पदक झटके
धनबाद के अरुण ने किया शानदार प्रदर्शन 3 पदक जीते
राष्ट्रीय पारा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने एक बार फिर राज्य का नाम रोशन करते हुए कुल 13 पदक अर्जित किए। इनमें 02 स्वर्ण, 02 रजत एवं 09 कांस्य पदक शामिल हैं।

स्वर्ण पदक विजेता:
शॉर्ट पुट – रोहन रविदास
डिस्कस थ्रो – अभिनव उत्कर्ष
(कुल स्वर्ण पदक: 02)
रजत पदक विजेता:
शॉर्ट पुट एवं डिस्कस थ्रो – सूर्यांश बिल्हौर
(कुल रजत पदक: 02)
कांस्य पदक विजेता:
लांग जंप – राजनंदनी
100, 200, 400 मीटर दौड़ – अरुण कुमार महतो
100 मीटर दौड़ – रिया कुमारी
जेवलिन थ्रो – रुस्तम तिर्की
जेवलिन थ्रो – भूषण गोप
जेवलिन थ्रो – रोहन रविदास
डिस्कस थ्रो – अनिकेत कच्छप
(कुल कांस्य पदक: 09)

इस शानदार प्रदर्शन के लिए हम सभी झारखंडवासी अपने खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों श्री अल्ताफ आलम और श्री सूचित तिर्की पर गर्व महसूस करते हैं।
पारा ओलंपिक कमिटी ऑफ झारखंड के अध्यक्ष जटा शंकर चौधरी एवं सचिव कुमार गौरव ने सभी खिलाड़ियों और उनके परिजनों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का यह प्रयास सफल रहा।

यह उपलब्धि न केवल राज्य बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। हम आशा करते हैं कि हमारे खिलाड़ी भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का परचम लहराए

Related Articles

Back to top button