Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

पांच दिवसीय पुरी एवं भुवनेश्वर का शैक्षणिक भ्रमण।

जी.एम. महाविद्यालय, हजारीबाग के द्वारा बीए सेमेस्टर 8 भूगोल विभाग के छात्र-छात्राओं के लिए भूगोल विभाग के शिक्षक दीपेंद्र कुमार के दिशा निर्देशन में पूरी एवं भुवनेश्वर का दिनांक 04/10/2026 से 08/10/2026 तक 5 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।

पांच दिवसीय पुरी एवं भुवनेश्वर का शैक्षणिक भ्रमण।

हजारीबाग : जी.एम. महाविद्यालय, हजारीबाग के द्वारा बीए सेमेस्टर 8 भूगोल विभाग के छात्र-छात्राओं के लिए भूगोल विभाग के शिक्षक दीपेंद्र कुमार के दिशा निर्देशन में पूरी एवं भुवनेश्वर का दिनांक 04/10/2026 से 08/10/2026 तक 5 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।

इस शैक्षणिक भ्रमण में अध्ययन केंद्र मरीन बीच एवं गोल्डन बीच में समुद्री लवणता , ज्वार भाटा, द्वीप का निर्माण, अपरदन एवं निक्षेपण से निर्मित स्थलाकृति, चिल्का झील में समुद्री गतिविधि, बैकवॉटर, डॉल्फिन, मूंगा मोती निर्माण, प्रवाल भित्ति, समुद्रीय स्थलाकृति, समुद्री जीव, प्रवासी पक्षी के अलावे 1250 ई में निर्मित कोणार्क मंदिर जिसे नरसिंह देव प्रथम द्वारा बनाया गया जिसमें कमाल की इंजीनियरिंग,वास्तुकला, कोणार्क समय चक्र जैसे तथ्यों का आलोकनात्मक अध्ययन किया गया जबकि पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर की

शानदार वास्तुकला यहां की इंजीनियरिंग तथा अन्य चीजों का विश्लेषणात्मक अध्ययन किया गया l
इस शैक्षणिक भ्रमण में महाविद्यालय के निदेशक श्री शंभू कुमार बच्चों के साथ कम से कदम मिलाकर प्रत्येक पर्यटन स्थल पर चलते रहे और बच्चों को पर्यटन स्थलों के बारे में सही जानकारी साझा करते रहे l
महाविद्यालय के प्राचार्य श्री विनय कुमार ने बच्चों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए बच्चों को यात्रा मंगलमय की शुभकामनाएं दी

और उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित करती है और भूगोल जैसे विषयों में जब विद्यार्थी धरातल पर जाकर स्वयं अपनी नयन से देखकर अवलोकन करेंगे तभी विद्यार्थी सही तार्किक तरीके भूगोल के तत्वों को समझ पाएंगे साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यटन किसी भी व्यक्ति के जीवन में मानसिक शांति प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है l
इस यात्रा को सफल बनाने में महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक रंजन कुमार के अलावे मनोज कुमार, सरोज एक्का, करुणा यादव, निकिता कुमारी, ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया l

Related Articles

Back to top button