पचंबा के बोडो में चल रहे मिनी कॉल सेंटर में छापामारी कर नो साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने दी जानकारी ।
पचंबा के बोडो में चल रहे मिनी कॉल सेंटर में छापामारी कर नो साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने दी जानकारी ।

गिरिडीह पुलिस ने पचंबा के बोडो में चल रहे मिनी कॉल सेंटर में छापामारी कर नो साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने दी जानकारी ।
गिरीडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : साईबर पुलिस ने साइबर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 अपराधियों को दबोचा है। सोमवार को पपरवाटांड़ स्थित अपने कार्यालय से प्रेसवार्ता कर एसपी दीपक कुमार शर्मा ने पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बोडो स्थित बलदेव यादव के नवनिर्मित मकान में साइबर अपराधी कॉल सेंटर खोलकर घटना को अंजाम देता था। सूचना पर साइबर पुलिस उपाधीक्षक संदीप सुमन के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिसके बाद टीम ने पचंबा थाना क्षेत्र के बोड़ो में छापेमारी कर 7 साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान पूछताछ में साइबर अपराधियों ने अपने 2 और सहयोगियों के बारे में जानकारी दी जिसके बाद उन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधियों में जमुआ के बेहराडीह का निलेश कुमार मंडल, करिहारी का मोहन कुमार मंडल, सिहोडीह का रुद्र कुमार, बनहत्ती का महेंद्र सिंह, सोनबाद का मोतीलाल किस्कू, नीरज कुमार, महेंद्र मंडल बनियाडीह गांधी नगर का अशोक कुमार, नागेश्वर दास शामिल है। छापेमारी के क्रम में पुलिस ने इन साइबर अपराधियों के पास से 16 मोबाइल, 25 सिम कार्ड, 4 एटीएम, 6 पासबुक,2 चेकबुक, 3 क्यू आर कोड, 2 मोटरसाइकिल बरामद किया है। एसपी ने बताया कि साइबर अपराधी गर्भवती महिला को मातृत्व का सरकारी लाभ दिलाने का प्रलोभन और बिजली बिल का बकाया भुगतान करने की बात कह कर पब्लिक को झांसा देने का काम करता था। जिसके बाद डिटेल प्राप्त कर साइबर ठगी करता था। साइबर अपराध के रोकथाम के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

छापेमारी टीम में पुलिस उपाधीक्षक साइबर संदीप सुमन, पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रौशन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुबल कुमार दे, पुलिस अवर निरीक्षक श्याम बाबू राठौर, पुलिस अवर निरीक्षक सरोज कुमार मण्डल, सहायक अवर निरीक्षक संजय मुखियार, आरक्षी साकेत वर्मा, जितेन्द्रनाथ महतो, सौरभ सुमन, सुरेश यादव, आशुतोश कुमार रंजन शामिल थे।




