नियंत्रण जीवनशैली और जागरूकता ही कैंसर से बचाव का बेहतर उपाय है -हर्ष अजमेरा
कैंसर समाज के लिए किसी बोझ की तरह है जो व्यक्ति, परिवार और समाज में डालता है शारीरिक, भावनात्मक और वित्तीय तनाव

- कैंसर समाज के लिए किसी बोझ की तरह है जो व्यक्ति, परिवार और समाज में डालता है शारीरिक, भावनात्मक और वित्तीय तनाव
नियंत्रण जीवनशैली और जागरूकता ही कैंसर से बचाव का बेहतर उपाय है -हर्ष अजमेरा
हजारीबाग : हर साल कैंसर डे पर नई थीम जारी की जाती है। इसका उद्देश्य हैं, कैंसर के लक्षण और बचाव के लोगों को जानकारी देना। विश्व कैंसर दिवस 2023 की थीम -”क्लोज द केयर गैप” है जो देश की आय, आयु, लिंग, जातीयता आदि के आधार पर कैंसर केयर सर्विसेज तक पहुंच के अंतर को खत्म करने पर फोकस्ड है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार ईस्टर्न मेडिटरेनियन रीजन में हर साल के अंदर से लगभग 45,9000 मौतें होती है। कैंसर समाज के लिए एक बोझ बन गया है जो व्यक्तियों परिवार और कम्युनिटीज पर शारीरिक, भावनात्मक और वित्तीय तनाव डालता है। उक्त बातें हजारीबाग के एकलौते निजी सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक हर्ष अजमेरा ने कही। उन्होंने कहा की 4 फरवरी को हर साल हम सभी कैंसर दिवस इसलिए मनाते हैं कि पब्लिक हेल्थ इशू के रूप में कैंसर के बारे में जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके और क्वालिटी केयर, स्क्रीनिंग, अर्ली डायग्नोसिस इलाज को और मजबूत किया जा सके। समय रहते पता चल जाए तो कैंसर का इलाज संभव हैं। हर्ष अजमेरा ने बताया की आरोग्यम हॉस्पिटल में इलाज के दौरान कैंसर से संबंधित किसी भी प्रकार के शक पर चिकित्सक जांच जरूर कराते हैं।

उन्होंने कहा की जल्द ही कैंसर स्क्रीनिंग जांच शिविर का भी आयोजन हजारीबाग में किया जाएगा। कैंसर के प्रति जागरूक रहें साथ ही इस बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक व शिक्षित करने का हम सभी को संकल्प भी लेने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा की नियंत्रण जीवनशैली और जागरूकता हो कैंसर से बचाव का एकमात्र उपाय है ।




