Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

निमियाघाट के बुढ़िया नदी किनारे मिला लापता युवक का शव, छठ मनाने आया था ससुराल

गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के गट्टीगढ़ा गांव के समीप मंगलवार की सुबह बुढ़िया नदी के किनारे एक युवक का श,व मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

निमियाघाट के बुढ़िया नदी किनारे मिला लापता युवक का शव, छठ मनाने आया था ससुराल

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना क्षेत्र के गट्टीगढ़ा गांव के समीप मंगलवार की सुबह बुढ़िया नदी के किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान टेंगराखुर्द निवासी स्व. भीम सिंह के 35 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार सिंह के रूप में हुई है।

सूचना पाकर निमियाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई। बाद में मृतक की पत्नी द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिखित आवेदन देने पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
घटना के बारे में बताया गया कि मनोज कुमार सिंह छठ पर्व मनाने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गट्टीगढ़ा स्थित ससुराल आया था। सोमवार की सुबह वह किसी को बिना बताए घर से निकल गया था।

देर शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार की सुबह मृतक का साढ़ू बुढ़िया नदी किनारे शौच के लिए गया तो उसने मनोज कुमार सिंह का शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button