Breaking Newsझारखण्डताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

नहीं रहे गिरिडीह के सन 1990 के कांग्रेस पार्टी के सदर विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद तमाम पटिया के नेता सहित आम जनता में शोक की लहर

गिरिडीह के पूर्व कांग्रेस विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद का गुरुवार की सुबह बक्सीडीह रोड स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे।

नहीं रहे गिरिडीह के सन 1990 के कांग्रेस पार्टी के सदर विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद तमाम पटिया के नेता सहित आम जनता में शोक की लहर

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह के पूर्व कांग्रेस विधायक ज्योतिंद्र प्रसाद का गुरुवार की सुबह बक्सीडीह रोड स्थित अपने आवास पर निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार थे।
युवा कांग्रेस से अपनी राजनीतिक कैरियर शुरू करने वाले ज्योतींद्र प्रसाद 1980 तक कद्दावर नेता बन चुके थे सन 1990 में वह पहली बार कांग्रेस के टिकट से गिरिडीह के सदर विधायक बने


ज्योतींद्र प्रसाद जीवन काल में कई आंदोलन किया माइका मजदूरों की वह आवाज थे। समर्थकों के बीच ज्योतिन दा के नाम से वह लोकप्रिय थे। वर्तमान में उन्होंने झामुमो का दमन थामा था और झामुमो के वरिष्ठ नेता माने जाते थे।

1985 का विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गिरिडीह विधानसभा सीट नहीं मिलने के कारण निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खड़ा हुए जहां चुनाव में मात खानी पड़ी।

चुनाव के बाद कांग्रेस नेतृत्व को अपनी गलतियों का एहसास हुआ। इसके बाद हुए 1990 के चुनाव मेंं कांग्रेस ने ज्योतिंद्र प्रसाद को गिरिडीह विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया। ज्योतिंद्र प्रसाद ने विधायक ओमीलाल आजाद से गिरिडीह सीट छीनकर कांग्रेस का परचम लहरा दिया।

उनके निधन पर सूबे के नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू , गांडेय के पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार , पूर्व मंत्री चंद्र मोहन प्रसाद ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ,कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडिया सहित जेएमएम ,कांग्रेस, बीजेपी, आजसू , माले के नेता सहित आम जनता ने शोक संवेदना व्यक्त किया

Related Articles

Back to top button