नक्सलियों के द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना हुआ विफल गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ के टीम ने फेरा पानी
गिरिडीह में एक बार फिर से लम्बे समय के बाद नक्सलियों के द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना पर गिरिडीह पुलिस ओर सीआरपीएफ 154 वी बटालियन की टीम नें पानी फेर दिया है

नक्सलियों के द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना हुआ विफल गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ के टीम ने फेरा पानी
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह में एक बार फिर से लम्बे समय के बाद नक्सलियों के द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना पर गिरिडीह पुलिस ओर सीआरपीएफ 154 वी बटालियन की टीम नें पानी फेर दिया है. टीम नें गुप्त सूचना के आधार पर पारसनाथ की तराई वाले इलाके खुखरा थाना क्षेत्र के जोकाईनाला/चतरो कानाडीह के समीप छापेमारी अभियान चलाकर नक्सलियों के द्वारा जमीन के अंदर छिपा कर रखा गया 300 मीटर कोड़ेक्स वायर ओर 13 लीटर एक्सप्लोसिव केमिकल लिक्विड बरामद किया है

उक्त आशय की जानकारी गिरिडीह के एसपी डॉ. विमल कुमार ने आज प्रेसवार्ता कर दी. उन्होंने बताया कि उन्हें और सीआरपीएफ 154 बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को सूचना मिल रही थी कि पारस के जंगल में नक्सलियों के द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए विस्फोटक जमा किया गया है.

इसी सूचना के बाद सीआरपीएफ 154 वी बटालियन के द्वितीय कमान पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह एएसपी अभियान सुरजीत कुमार एवं सहायक कमांडेंट सी. एच तोम्बा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम के साथ खुखरा थाना पुलिस की टीम और भारी संख्या में जवान डॉग स्क्वायड की टीम के साथ नक्सलियों के खिलाफ छापेमारी अभियान शुरू करते हुए पारसनाथ पर्वत की तराई वाले इलाके में विस्फोटकों की तलाश करने में जुट गई. इसी दौरान पुलिस को खुखरा थाना क्षेत्र के पारसनाथ पहाड़ी के जोकाईनाला/चतरो कानाडीह के समीप नक्सलियों के द्वारा गड्ढे में छुपा कर रखा गया 300 मीटर कोड़ेक्स वायर और 13 लीटर विस्फोटक तरल रसायन जिसका उपयोग विस्फोटक निर्माण में किया जाता है को जब्त किया गया.




