Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

धनवार नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों ने ली शपथ, उपायुक्त ने दिलाई जिम्मेदारी निभाने की सीख

गिरिडीह जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय सभागार में धनवार नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

धनवार नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों ने ली शपथ, उपायुक्त ने दिलाई जिम्मेदारी निभाने की सीख

गिरिडीह, मनोज कुमार

गिरिडीह : जिले के खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय सभागार में धनवार नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने अध्यक्ष विनय कुमार संथालिया सहित 11 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सभागार में उत्साह का माहौल देखा गया। उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके दायित्वों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जनता ने आप सभी को विश्वास के साथ चुना है, इसलिए उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना आपकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।

उपायुक्त ने पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने पर विशेष बल दिया। वहीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों ने संविधान के प्रति निष्ठा रखने, निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने कहा कि स्थानीय निकायों की भूमिका ग्रामीण और शहरी विकास में बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी प्रतिनिधि मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देंगे और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button