तेलोडीह में मतदाता सूची दुरुस्त करने को प्रशासन का महाअभियान, BDO और मुखिया ने घर-घर पहुंचकर खंगाले दस्तावेज
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए रविवार को गिरिडीह प्रखंड के तेलोडीह पंचायत में विशेष अभियान चलाया गया।

तेलोडीह में मतदाता सूची दुरुस्त करने को प्रशासन का महाअभियान, BDO और मुखिया ने घर-घर पहुंचकर खंगाले दस्तावेज
तीन दिनों तक चलेगा विशेष अभियान, मतदाता सूची की विसंगतियां शून्य करने का लक्ष्य
गिरिडीह (तेलोडीह), मनोज कुमार।
गिरिडीह : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए रविवार को गिरिडीह प्रखंड के तेलोडीह पंचायत में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बीडीओ गणेश रजक ने पंचायत के मुखिया शब्बीर आलम एवं निर्वाचन कर्मियों के साथ विभिन्न बूथों के अंतर्गत आने वाले घरों का दौरा कर मतदाताओं की स्थिति का जायजा लिया।

अभियान के दौरान वैसे मतदाताओं से सीधा संपर्क किया गया,
जिन्होंने अब तक आवश्यक प्रमाण पत्र जमा नहीं किए हैं। अधिकारियों ने घर-घर पहुंचकर दस्तावेज जमा करने में आ रही परेशानियों की जानकारी ली। वहीं, जिन मतदाताओं के प्रमाण पत्र तैयार थे, उनके दस्तावेजों को मौके पर ही ऑनलाइन अपलोड कराया गया।

बाहर रहने वाले मतदाताओं से भी फोन पर संपर्क
अभियान में मुखिया शब्बीर आलम ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। रोजगार और अन्य कारणों से पंचायत से बाहर रह रहे मतदाताओं से फोन पर संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की गई। साथ ही पंचायत के वीएलई मो. सबा अंसारी को निर्देश दिया गया कि तीन दिनों के भीतर सभी लंबित प्रमाण पत्र तैयार कर संबंधित बीएलओ के पास जमा कराना सुनिश्चित करें।

तीन दिनों तक घर-घर पहुंचेगी टीम
मुखिया शब्बीर आलम ने बताया कि आगामी तीन दिनों तक पंचायत के सभी बूथों पर बीएलओ के साथ मिलकर घर-घर अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य मतदाता सूची में मौजूद सभी विसंगतियों (Anomalies) को दूर करना और शत-प्रतिशत दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी करना है, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
ये रहे मौजूद
इस विशेष अभियान के दौरान बीडीओ गणेश रजक, मुखिया शब्बीर आलम, कनीय अभियंता मनोज कुमार, बीएलओ सुपरवाइजर उदय भारती, बीएलओ मनीर अंसारी एवं बीएलओ नियाजुद्दीन अंसारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



