Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

झारखंड में रालोजपा का संगठनात्मक विस्तार तेज, नगर निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी: राजकुमार राज

गिरिडीह, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रा.लोजपा) झारखंड में अपने संगठन का तेजी से विस्तार कर रही है और आगामी नगर निकाय चुनाव पूरी मजबूती के साथ अकेले लड़ने की तैयारी में है।

झारखंड में रालोजपा का संगठनात्मक विस्तार तेज, नगर निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी: राजकुमार राज

गिरिडीह -मनोज कुमार

गिरिडीह : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रा.लोजपा) झारखंड में अपने संगठन का तेजी से विस्तार कर रही है और आगामी नगर निकाय चुनाव पूरी मजबूती के साथ अकेले लड़ने की तैयारी में है। यह जानकारी रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने गिरिडीह में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने स्पष्ट किया कि पार्टी के किसी अन्य दल में विलय या शामिल होने की चर्चाएं पूरी तरह भ्रामक और निराधार हैं। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि नगर निकाय चुनाव पार्टी आधार पर कराए जाएं तथा शीघ्र ही रोस्टर जारी किया जाए, ताकि सभी राजनीतिक दल समय पर अपनी रणनीति और तैयारी पूरी कर सकें।

उन्होंने बताया कि रालोजपा पूरे झारखंड में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने में जुटी है। इसके तहत राज्यभर में प्रभारियों की नियुक्ति की जा चुकी है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सशक्त बनाने और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

राजकुमार राज ने दावा किया कि रालोजपा जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता बनाकर नगर निकाय चुनाव में उतरेगी और शहरी निकायों में अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराएगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमें
प्रदेश उपाध्यक्ष नितेश सिन्हा,
जिला अध्यक्ष विनीत कुमार,
प्रदेश युवा अध्यक्ष अनिद भट्टाचार्य,
जिला प्रधान महासचिव कमलेश शर्मा,
जिला महिला अध्यक्ष आशियाना प्रवीण,
जिला उपाध्यक्ष संदीप एकघरा तथा
जिला महासचिव रंजीत सिंह शामिल थे।

Related Articles

Back to top button