Breaking Newsखेलझारखण्डताजा खबरदेशबिजनेसमनोरंजनलाइव न्यूज़हेल्थ

झारखंड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2023 का समापन

झारखंड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2023 का समापन

झारखंड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2023 का समापन

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरीडीह: गिरिडीह शहर के बहु चर्चितटाउन हॉल में झारखंड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2023 का आज समापन हो गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के सचिव सह गिरिडीह बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश सहाय और आयोजक सचिव शांतनु सहाय थे जिनके हर संभव प्रयाश के वजह से इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन हो पाया।

गिरिडीह में आयोजित झारखंड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में विभन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप से  मिस्टर मशल मैन ऑफ झारखंड जुनियर मिस्टर झारखंड, दिव्यांग मेंस बॉडी बिल्डिंग मेंस स्पोर्ट्स फिजिक/वीमेन बॉडी बिल्डिंग और मिस्टर गिरिडीह चैंपियनशिप 2023* जैसे प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।

जूनियर मिस्टर झारखंड 2023 के विनर मो हसन अंसारी और रनर शीतल पासवान बनें।उसी प्रकार

मेंस स्पोर्ट्स फिजिक के विनर पप्पु कुमार और रनर मो हसन रहे।

मसल मैन ऑफ झारखंड के विनर प्रशांत कुमार सिंह और रनर शैलेश कुमार बनें।

मेंस सपोर्ट फिजिक के विनर अबीर बनर्जी रहे।

जूनियर मिस्टर झारखंड के विनर सुमित कुमार और रनर बीरू गोराई बने।

 

इस चैंपियनशिप का सफल आयोजन रेड बुल जिम और प्लेटिनम जिम के सम्मिलित रूप से संभव हुआ।

 

इस चैंपियनशिप में कई अन्य गण्यमान्य लोगों का आगमन हुआ जिसमें मुख्य रूप से झारखंड बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के महासचिव रवि शंकर , गिरिडीह के सबसे पहले बॉडी बिल्डर सुबोध सर , संगठन सचिव आकाश सिंह, महासचिव

कौशल हंसराज , गिरिडीह बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सोनू कुमार, आयोजक सचिव गौरव कुमार , मिस्टर इंडिया और कई बार के मिस्टर झारखंड देवाजीत सिंह, मिस एशिया माधवी बिलोचन, कार्यकारी सदस्य अखिल अशरफ और असीम जी उपस्थित थे।

 

इस कार्यक्रम को सफल में शहर के सारे जिम संचालकों का सहयोग रहा साथ ही इसके मुख्य स्पॉन्सर होटल निखर, कविता मेडिसिन, खेल घर, होटल अशोका इंटरनेशनल, श्री बेकरी की मुख्य भूमिका रही।

मंच का संचालन विपिन चौधरी और विशाल पाठक जी ने किया।

Related Articles

Back to top button