झलकडीहा में सालखन सोरेन स्मृति उद्यान का गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने किया शिलान्यास
झलकडीहा में सालखन सोरेन स्मृति उद्यान का गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने किया शिलान्यास

झलकडीहा में सालखन सोरेन स्मृति उद्यान का गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने किया शिलान्यास
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह,: बेंगाबाद प्रखंड के झलकडीहा स्थित सालखन सोरेन स्मृति उद्यान का आवश्यक पर्यटकीय विकास कार्य का शिलान्यास बुधवार को गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया। इस मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा महालाल सोरेन नूनुराम किस्कू समेत सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। इस मौके पर कहा गया की जल्द ही यह स्थान पर्यटक के रूप में ओर विकसित होगा दूर-दूर से लोग यहां पहुंचेंगे।

विधायक श्रीमती सोरेन ने कहां की हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार झारखंड को अलग करने सजाने संवारने में यहम भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मान देने का काम कर रही है।कहा कि यहां के लोगों की समस्याओं को समाधान किया जाएगा।

संजय सिंह ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के तमाम आंदोलनकारी साथियों को सम्मान देने का काम किया जा रहा है जो लोग धरती पर नहीं है उनके स्मृति में काम किया जा रहा है।




