ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने इचाक प्रखंड में लगाया स्वास्थ्य कैंप
ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने इचाक प्रखंड में लगाया स्वास्थ्य कैंप

ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने इचाक प्रखंड में लगाया स्वास्थ्य कैंप

हजारीबाग: पीडब्ल्यूडी चौक स्थित ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हजारीबाग के द्वारा पुराना इचाक पंचायत भवन बरासी पंचायत एवं परासी पंचायत भवन में हेल्थ कैंप का उद्घाटन किया गया जिसके अंतर्गत सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य जांच कर प्राथमिक इलाज किया । बरासी स्वास्थ्य कैंप का नेतृत्व फार्मेसी कॉलेज के शिक्षक आलोक राय, श्रेया और अनुश्री के द्वारा संपन्न हुआ जबकि *पुराना पंचायत भवन, इचाक स्वास्थ्य केंद्र का नेतृत्व शिक्षिका काजल कुमारी, उमेश गुप्ता और उज्जवल कुमार ने किया तथा *परासी पंचायत भवन स्वास्थ्य केंद्र का नेतृत्व उपप्राचार्य नीतू सिन्हा और मोहन कुमार के द्वारा किया गया। ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी हजारीबाग का स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई पहल है। इस पहल की बदौलत लोगों में अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा होती है तथा रोगों का निदान किस प्रकार से किया जाए इसके बारे में लोगों के बीच जानकारी साझा की गई।

विदित हो कि पीडब्ल्यूडी चौक स्थित ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी हजारीबाग विगत 5 वर्षों से स्वास्थ्य शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इसके द्वारा हजारीबाग के युवाओं को फार्मेसी की डिग्री के साथ-साथ दवाओं के निर्माण एवं उसके व्यवसायीकरण की शिक्षा दी जा रही है। साथ ही साथ लोगों को स्वास्थ्य चिकित्सा उपलब्ध कराई जाती है। इस चिकित्सा कैंप के अंतर्गत लोगों के रक्त परीक्षण, ब्लड प्रेशर टेस्ट, डायबिटीज टेस्ट, हीमोग्लोबिन टेस्ट, विडाल टेस्ट, आदि टेस्ट किए गए तथा इससे संबंधित उपचार किया गया।
इस अवसर पर कैंप का नेतृत्व करने वाले उपप्राचार्य नीतू सिन्हा ने कहा कि इलाज से बेहतर रोगों की रोकथाम है और यह रोकथाम स्वास्थ्य जागरूकता के द्वारा ही संभव है। मानव शरीर में जो विभिन्न प्रकार के रोग हैं उसका मूल कारण गलत जीवनशैली स्वास्थ्य जागरूकता का अभाव तथा दूषित पर्यावरण है। ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फार्मेसी की यह कोशिश रही है सभी इस दिशा में सार्थक पहल करें।




