Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जमसोती में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन 19 अक्टूबर को।

चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम जमसोती में जय हिंद युवा क्लब जमसोती प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा एवं दीपावली के शुभ अवसर पर 19 अक्टूबर 2025 भव्य टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।

जमसोती में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन 19 अक्टूबर को।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम जमसोती में जय हिंद युवा क्लब जमसोती प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा एवं दीपावली के शुभ अवसर पर 19 अक्टूबर 2025 भव्य टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव करेंगे।

साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष सह पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव भी शामिल होंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में जीप सदस्य सविता सिंह कुमकुम देवी चलकुशा प्रमुख नीतू कुमारी चलकुशा बीडीओ अमृता सिंह थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि केदार यादव मुखिया लखिया देवी पूर्व मुखिया सुभाष ठाकुर शामिल होंगे।

टूर्नामेंट का नामांकन फीस 2100 रूपये रखा गया है। एवं प्रथम पुरस्कार स्कूटी एवं द्वितीय पुरस्कार स्कूटी रखा गया है। जिसकी जानकारी कमेटी के अध्यक्ष बजरंगी मोदी निगरानी समिति अध्यक्ष मुकेश यादव सचिव प्यारी साव कोषाध्यक्ष अरबी अंसारी ने दिया।

Related Articles

Back to top button