जन जन तक पहुंच रहा है डालसा लोगों को दे रहा है उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा के मोबाइल वैन पोटका प्रखंड अंतर्गत हाथीबिंधा पंचायत पहुंचा मध्य विद्यालय बांधडीह एवं बोनगोड़ा गांव में अधिवक्ता रंजना पांडे (एल ए डी सी जमशेदपुर) के द्वारा कानूनी जानकारी दी गई स्कूली बच्चों को डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराया गया एवं बच्चों को मौलिक अधिकार और कर्तव्य,गुड टच बेड टच,पॉक्सो एक्ट बाल विवाह,बाल मजदूरी,दहेज प्रथा,डायन प्रथा,मानव तस्करी,घरेलू हिंसा,साइबर ठगी आदि के बारे में जागरूक किया गया।

जन जन तक पहुंच रहा है डालसा लोगों को दे रहा है उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर/ पोटका
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर डालसा के मोबाइल वैन पोटका प्रखंड अंतर्गत हाथीबिंधा पंचायत पहुंचा मध्य विद्यालय बांधडीह एवं बोनगोड़ा गांव में अधिवक्ता रंजना पांडे (एल ए डी सी जमशेदपुर) के द्वारा कानूनी जानकारी दी गई स्कूली बच्चों को डालसा के कार्य और उद्देश्य से अवगत कराया गया एवं बच्चों को मौलिक अधिकार और कर्तव्य,गुड टच बेड टच,पॉक्सो एक्ट बाल विवाह,बाल मजदूरी,दहेज प्रथा,डायन प्रथा,मानव तस्करी,घरेलू हिंसा,साइबर ठगी आदि के बारे में जागरूक किया गया।

डालसा की मोबाइल वैन पहुंचा बनगोड़ा गांव ग्रामीणों को डालसा के बारे में जानकारी दिया गया साथ ही लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मामले रख कर निःशुल्क और सुलभ न्याय प्राप्त करने का मार्ग बताया गया।पेंशन योजना,राशन कार्ड,पीड़ित मुआवजा,अनाथ बच्चों के लिए अस्पॉनशरशिप्स योजना आदि के बारे में जानकारी दी गई एवं इन सब योजनाओं से वंचित लोगों को डालसा के पी एल वी से संपर्क कर मदद लेने के लिए कहा गया।

उसी बस्ती में एक दिव्यांग लड़की से मिले डालसा की टीम पूछने पर पता चला उसके दिव्यांगता प्रमाण नहीं बने हैं कारण कोई पहचान पत्र ही उसके पास नहीं है उसे हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिया।ग्रामीणों को जरूरत पड़ने पर चाइल्ड लाइन का टॉल फ्री नंबर 1098,नालसा का टॉल फ्री नंबर 15100,पुलिस सहायता नंबर 100/112,साइबर ठगी का टॉल फ्री नंबर 1930 आदि नंबरों पर का कॉल कर के सहायता लेने के लिए कहा गया।
मौके पर अधिवक्ता रंजना पांडे एल.ए.डी.सी जमशेदपुर,पी एल वी पारसीश मरांडी,अभिषेक उपाध्याय,बालेश्वर दास,सुबोध कुमार सिंह जमशेदपुर एवं पोटका के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,ललिता पुरान,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,गौतम सरदार,सबिता सोरेन,कुरुमीता मुर्मू,राजेश माहली,मकरो कर्मकार आदि उपस्थित थे।