Breaking Newsचुनावझारखण्डराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

जनसमस्या को करीब से देखने के लिए विधायक मनीष जायसवाल लगातार कर रहें हैं क्षेत्र दौरा

जनसमस्या को करीब से देखने के लिए विधायक मनीष जायसवाल लगातार कर रहें हैं क्षेत्र दौरा

जनसमस्या को करीब से देखने के लिए विधायक मनीष जायसवाल लगातार कर रहें हैं क्षेत्र दौरा

हजारीबाग:  सदर विधायक मनीष जायसवाल लोगों की समस्याओं को जानने और उसके समाधान के लिए खुद लगातार क्षेत्र के दौरे पर रहते हैं। जनता के हर एक सुख- दुख में सहभागी बनने के साथ हजारीबाग के विकास और जन समस्याओं को लेकर जहां एक ओर सड़क से लेकर सदन तक सक्रियता से कार्य करते हैं वहीं लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए हर दिन विधायक सेवा कार्यालय में बैठते हैं और फिर जैसे ही वक्त मिलता है क्षेत्र के दौरे पर निकल पड़ते हैं ।

बुधवार को कई कार्यक्रमों के बीच विधायक मनीष जायसवाल ने शहर के मटवारी कुम्हारटोली और सिरसी क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय लोगों से वहां की समस्या जानी और जल्द निराकरण का भरोसा जताया। सिरसी में स्थानीय युवकों के साथ उन्होंने बल्ले पर भी हाथ आजमाया। विधायक मनीष जायसवाल के कार्यकुशलता और जनहित के प्रति सक्रियता का ही प्रतिफल है कि क्षेत्र के हरेक वर्ग और समुदाय के लोगों के बीच हुए वे खासा लोकप्रिय हैं ।

Related Articles

Back to top button