चलकुशा बीडीओ ने जमसोती में की लाभार्थी संतृप्ति शिविर का आयोजन।
चलकुशा प्रखंड अंतर्गत मनैया पंचायत के ग्राम जमसोती में पीभीटीजी समुदाय के लिए लाभार्थी संतृप्ति शिविर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह की अध्यक्षता मे की गई।

चलकुशा बीडीओ ने जमसोती में की लाभार्थी संतृप्ति शिविर का आयोजन।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत मनैया पंचायत के ग्राम जमसोती में पीभीटीजी समुदाय के लिए लाभार्थी संतृप्ति शिविर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह की अध्यक्षता मे की गई। शिविर मे मुखिया लखिया देवी उपस्थित रही। शिविर में जनकल्याणकारी

योजनाओं से संबंधित सभी प्रकार का स्टाल लगाते हुए स्वास्थ विभाग से कुल 19 आदिम जनजाति के लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया। एवं जेएसएलपीएस के तहत चल रहे महिला समूह को स्व रोजगार से जोड़ने हेतु प्रोत्साहन किया गया,

सभी आदिम जनजाति लोगों तथा कर्मी के साथ पूरे कॉलोनी का भ्रमण किया गया तथा सभी को नशा मुक्त रहने हेतु जानकारी दी गई एवं लाभार्थी संतृप्ति शिविर के बारे में बारीकी से प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा जानकारी दिया गया।

मौके पर उपस्थित पंचायत सचिव राजबली कुशवाहा, मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, एसबीएम कॉर्डिनेटर आरिफ अंसारी कंप्यूटर ऑपरेटर रूपेश कुमार यादव, जेएसएलपीएस मुरलीधर यादव के साथ साथ सभी विभाग के कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।




