चलकुशा बीडीओ ने उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रगणक के द्वारा किए गए जनगणना कार्य का की निरीक्षण।
हजारीबाग चलकुशा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी के अमृता सिंह के द्वारा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार चार्ज पदाधिकारी के प्रगणक के द्वारा किए जा रहे जनगणना कार्य का निरीक्षण किया गया।

चलकुशा बीडीओ ने उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रगणक के द्वारा किए गए जनगणना कार्य का की निरीक्षण।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी के अमृता सिंह के द्वारा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देशानुसार चार्ज पदाधिकारी के प्रगणक के द्वारा किए जा रहे जनगणना कार्य का निरीक्षण किया गया। एचएलबी 19 एवं एचएलबी 20 के प्रगणक के द्वारा किए जा रहे जनगणना कार्य का निरीक्षण किया गया।

एचएलवी 19 के प्रगणक विजय कुमार ठाकुर एचएलबी 19 के ग्राम गोपीडीह के सभी 50 घरों का जनगणना कार्य पूर्ण किया गया। एचएलबी 20 के प्रगणक चंद्रदेव कुमार के द्वारा 143 घरों को चिन्हित किया गया है। और 60 घरों का ऑनलाइन एंट्री कर दी गई है। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमृता सिंह के द्वारा प्रगणकों को शुद्धता और तीव्रता से जनगणना कार्य करने का निर्देश दिया गया।

एवं उनके द्वारा कहा गया की किसी भी प्रगणक द्वारा कोई भी घर नहीं छूटे और ना ही घरों की गिनती का दोहराव हो। इसमें सभी प्रगणक सावधानी पूर्वक कार्य करेंगे। निरीक्षण के दौरान में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार पांडेय एवं चलकुशा मुखिया आलोक सिंह और पंचायत सचिव सरफराज आलम उपस्थित थे।

