चलकुशा प्रखंड के सलैयडीह व मनैया में लगा सरकार आपके द्वार शिविर ।
चलकुशा प्रखंड के पंचायत सलैयडीह व मनैया में सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया।

चलकुशा प्रखंड के सलैयडीह व मनैया में लगा सरकार आपके द्वार शिविर ।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड के पंचायत सलैयडीह व मनैया में सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुखिया सुखदेव यादव एवं लखिया देवी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

शिविर कार्यक्रम में जिप सदस्य सविता सिंह बीडीओ अमृता सिंह सीओ नवीन भुषण कुल्लू बींस सुत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी, मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह , मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव पंसस प्रतिनिधि उमेश ठाकुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर किया।

इस दौरान विधवा पेंशन, जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र, दाखिल खारिज , राशन कार्ड एवं अन्य सम्बंधित आवेदन प्राप्त किया गया। शिविर में झारखंड सरकार के कल्याणक़ारी योजना के तहत साड़ी-धोती, एवं पेंशन संबंधी प्रशस्ति पत्र का वितरण किया गया।




