Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा थाना परिसर में होली एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक।

चलकुशा थाना परिसर में होली एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक।

चलकुशा थाना परिसर में होली एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक।

संवाददाता – मुन्ना यादव 

हजारीबाग: चलकुशा थाना परिसर में होली और रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अमृता सिंह व संचालन थाना प्रभारी चितरंजन कुमार ने किया।बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने शामिल हुए। मौके पर अंचलाधिकारी अमृता सिंह एवं थाना प्रभारी चितरंजन कुमार ने अपील किया कि दोनों समुदाय के लोग होली एवं रमजान का त्योहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील किये। डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया और होलिका दहन करते समय विशेष ध्यान रखने की अपील किये। जिससे आगजनी की घटना से बचें।सभी समुदायों से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों या गलतफहमियों को त्योहारों के माहौल को खराब नहीं करने दिया जाएगा।

प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जाएगी। धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। होली और रमजान के दौरान असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शांति समिति के सदस्यों और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सभी ने त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की प्रतिबद्धता जताई। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों से बचने और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत देने की अपील की है। मौके पर मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह, विधायक प्रतिनिधि दिनेश सिंह,मुखिया सुखदेव यादव,एएसआई मलिक मुर्मू मुखिया प्रतिनिधि विक्रमादित्य सिंह,

रामजीत रजक, समाजसेवी बसंत पाण्डेय, रहमान अंसारी,क्युम अंसारी, युगल यादव, शंकर ठाकुर, प्रभु यादव, मुकेश कुमार, एवं काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button