Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपीडीह, मसानी एवं रसानी मे लाखों की संपत्ति चोरी।

चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपीडीह, मसानी एवं रसानी मे लाखों की संपत्ति चोरी।

चलकुशा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपीडीह, मसानी एवं रसानी मे लाखों की संपत्ति चोरी।

संवाददाता – मुन्ना यादव

हजारीबाग: चलकुशा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपीडीह एवं ग्राम मसानी, टोला रसानी में कुल तीन घरों में चोरों ने बीते सोमवार रात को चोरी की। गोपीडीह निवासी मनोज यादव पिता स्वर्गीय तिलक यादव के घर वाले सो रहे थे। उसी दौरान चोरों ने घर का दरवाजा में लगे ताला को तोड़कर बक्सा से नगदी 5000 रूपये सहित जेवरात सोना का चैन, सोना का बाला, सोने की कानबाली, चांदी के चैन, चांदी का लॉकेट लगभग 2 लाख के जेवरात एवं नगद रुपए चोरों ने चुराकर बक्सा बाहर फेंक दिया गया।

ग्राम मसानी में भुनेश्वर यादव पिता रेशम यादव गोपीडीह निवासी के घर से भी ताला तोड़कर गैस टंकी एवं गैस चूल्हा चोरी किया गया‌। जिसका कीमत लगभग 5000 रूपये था। वहीं ग्राम मसानी के टोला रसानी निवासी चंद्रदेव यादव पिता लेखो यादव के घर के छत के उपर से चोरों ने घुसकर बक्सा से लगभग 2 लाख रूपए एवं नगद रुपए चुराई। जिसमे सोने के चैन सोने की बाली, चांदी का लॉकेट चांदी की सीकरी, चांदी के पायल एवं नगदी 45000 रूपये चुराकर बक्सा घर से बाहर फेंक दिया गया। रसानी टोला मे ही केदार यादव पिता भुनेश्वर यादव के मिट्टी मकान में सेंध मारने का प्रयास किया गया।

घटना की जानकारी सुबह हुई। जानकारी मिलते ही चलकुशा पुलिस ए॰ एस॰आई॰ अजीज अंसारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया‌। और आगे की कार्रवाई करने की बात कहे। मौके पर स्थानीय मुखिया आलोक सिंह, पूर्व मुखिया लखन साव, आशिष पंडित, मिथलेश यादव एवं अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button