Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

चटकरी में आरईओ रोड से हनुमान मंदिर तक पीसीसी सड़क निर्माण का विधायक अमित कुमार यादव ने किया शिलान्यास

प्रखंड के ग्राम चटकरी में डीएमएफटी मद के अंतर्गत स्वीकृत 'आरईओ रोड से हनुमान मंदिर तक' नए पीसीसी पथ निर्माण कार्य का माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी ने शिलापट्ट का अनावरण कर विधिवत शिलान्यास किया।

चटकरी में आरईओ रोड से हनुमान मंदिर तक पीसीसी सड़क निर्माण का विधायक अमित कुमार यादव ने किया शिलान्यास

चलकुशा : प्रखंड के ग्राम चटकरी में डीएमएफटी मद के अंतर्गत स्वीकृत ‘आरईओ रोड से हनुमान मंदिर तक’ नए पीसीसी पथ निर्माण कार्य का माननीय विधायक श्री अमित कुमार यादव जी ने शिलापट्ट का अनावरण कर विधिवत शिलान्यास किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत बुनियादी ढांचे का विकास ही सही मायने में गांव की उन्नति का आधार है। उन्होंने कहा कि चटकरी में हनुमान मंदिर तक जाने वाले इस मार्ग के पक्का बनने से ग्रामीणों के साथ-साथ पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। बारिश के दिनों में कीचड़ और गड्ढों से होने वाली परेशानी अब समाप्त होगी।

विधायक अमित कुमार यादव ने कार्यदायी एजेंसी एवं संवेदक को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राक्कलन के अनुसार निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण सड़क तैयार की जाए।

उन्होंने ग्रामीणों से भी कार्य की गुणवत्ता पर अपनी निगरानी रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button