गुप्त सूचना मिली कि पड़वामोड़ से छतरपुर की तरफ दो पिकप गाड़ी में अवैध रूप से क्रुरता पूर्वक मवेशी को तस्करी हेतु ले जाया जा रहा है।
गुप्त सूचना मिली कि पड़वामोड़ से छतरपुर की तरफ दो पिकप गाड़ी में अवैध रूप से क्रुरता पूर्वक मवेशी को तस्करी हेतु ले जाया जा रहा है।

गुप्त सूचना मिली कि पड़वामोड़ से छतरपुर की तरफ दो पिकप गाड़ी में अवैध रूप से क्रुरता पूर्वक मवेशी को तस्करी हेतु ले जाया जा रहा है।
पलामू : गुप्त सूचना मिली कि पड़वामोड़ से छतरपुर की तरफ दो पिकप गाड़ी में अवैध रूप से क्रुरता पूर्वक मवेशी को तस्करी हेतु ले जाया जा रहा है। इसकी सुचना वरीय पदाधिकारी को देते हुये गस्ती पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस चेक पोस्ट, नावाबाजार के पास चेकिंग लगाया गया।
चेकिंग के दौरान समय करीब 11.50 बजे दिन में पड़वामोड़ तरफ से दो पिकप आ रही थी जिसको पुलिस बल के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो उक्त दोनो पिकप के चालक जान मारने के नियत से पुलिस बल के उपर गाड़ी चढ़ाने के नियत से तेजी एवं लापरवाही से वाहन को चलाते हुए चेक पोस्ट से आगे निकल गये ।

तत्पश्चात पुलिस बल के द्वारा गस्ती वाहन से पीछा कर उक्त दोनो पिकप वाहन को पकड़ा गया। पकड़ाये दोनों पिकप चालकों से नाम पता पुछने पर अपना-अपना नाम पता क्रमशः 1. जुनाव अंसारी उम्र 35 वर्ष पे० मुनीफ मियां ग्राम लिधकी पूर्व थाना चैनपुर जिला पलामू 2. रंजीत कुमार उम्र 20 वर्ष पे0 महावीर मेहता ग्राम वंशी विगहा थाना कुटुम्बा जिला औरंगाबाद, बिहार बतलाये ।
उक्त दोनो पिकप क्रमशः 1. रजि० नं0-BR26GB 7046 को चेक करने पर उसके डाला में एक भैंस, एक भैंसा एवं एक कड़रू तथा 2. रजि० नं0 JH03AR 5255 को चेक करने पर उसके डाला में एक भैंसा एवं चार कड़रू क्रुरता पूर्वक लदा हुआ पाया। उक्त पशुओं के संबंध में चालक द्वारा पुछने पर बताया गया कि यह पशु, मालिक 1. इकबाल मियां, पता पूर्णा मझिगांवा थाना चैनपुर, पलामू 2. सफी आलम शाह उर्फ छोटू पे० सहरूम साह 3. मनीर साह पे० ना मालुम दोनो ग्राम + थाना नावाबाजार, पलामू का है जो उनलोगो के कहने पर हमलोग उक्त सभी पशुओं को तरहसी से लेकर संडा, बिहार जा रहे थे।
उक्त सभी पशुओं के संबंध में दोनो वाहन चालकों से कागजात की मांग किया गया परन्तु उनलोगों के द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात् उक्त सभी पशुओं को एंव उक्त दोनो पिकप को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। इस संदर्भमें नावाबाजार थाना कांड सं0 74/25, दिनांक 11.09.2025, धारा-281/317(5)/109(1) / 3 (5) बी0एन0एस0 एवं 11 पशुओं के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960 दर्ज कर अभियुक्त 1. जुनाब अंसारी उम्र 35 वर्ष पे0 मुनीफ मियां 2. रंजीत कुमार उम्र 20 वर्ष पे० महावीर मेहता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है तथा अन्य अभियुक्तों के विरूद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पताः-
1. जुनाब अंसारी उम्र 35 वर्ष पे0 मुनीफ मियां ग्राम लिधकी पूर्व थाना चैनपुर जिला पलामू ।
2. रंजीत कुमार उम्र 20 वर्ष पे0 महावीर मेहता ग्राम वंशी विगहा थाना कुटुम्बा जिला औरंगाबाद, बिहार ।


