Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

गिरीडीह झामुमो जिला समिति की बैठक आहूत की गई।

गिरीडीह झामुमो जिला समिति की बैठक आहूत की गई।

 

गिरीडीह झामुमो जिला समिति की बैठक आहूत की गई।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह: बस स्टैंड रोड स्थित झामुमो जिला कार्यालय में शनिवार को झामुमो जिला समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में सदर विधायक सुदीब्य कुमार सोनू समेत अन्य नेता कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह द्वारा किया गया। बैठक में भाजपा छोड़कर झामुमो पार्टी में शामिल हुए गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ,शत्रुघ्न मंडल, प्रदीप हजरा, भीखन मंडल समेत अन्य नेता कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। जिसके बाद जिले भर में वर्तमान राजनीतिक हालात एवं संगठन की स्थिति पर चर्चा की गई। साथ ही पार्टी द्वारा चलाए जा रहे खतियानी जोहार यात्रा पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिले में पार्टी के 50 वे स्थापना दिवस और स्वर्ण जयंती वर्ष की तैयारियों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास योजनाओं को पंचायत स्तर पर जानकारी देकर लोगों को लाभान्वित करने से संबंधित बातों पर चर्चा हुई।

विधायक श्री सोनू ने कहा कि संगठन में तमाम नेता कार्यकर्ता और जुझारू साथियों का स्वागत है। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि इनके पार्टी में आ जाने से संगठन की मजबूती बढ़ेगी और झारखंड मुक्ति मोर्चा और मजबूत होगी। जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि आज की बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार द्वारा किए जा रहे विकास योजनाओं को धरातल पर उतार कर योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने से संबंधित बातों पर भी चर्चा हुई। मौके पर झामुमो के पूर्व विधायक निजामुद्दीन अंसारी, अजीत सिंह पप्पू, शाहनवाज अंसारी, सुमन सिन्हा, विश्वसूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष अनवर अंसारी ,मुमताज अंसारी, मोहम्मद साबिर हुसैन ,रॉकी सिंह ,राकेश कुमार , छकू साव, बबली मरांडी ,सोनी चौरसिया, प्रमिला मेहरा,सहित कई नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button