Breaking Newsअपराधझारखण्डताजा खबरहेल्थ
Breaking News

गिरिडीह में 50 रुपये नही देने पर युवक की चाकू मारकर बेहरमी से हत्या, विरोध में सड़क जाम

गिरिडीह में 50 रुपये नही देने पर युवक की चाकू मारकर बेहरमी से हत्या, विरोध में सड़क जाम

गिरिडीह में 50 रुपये नही देने पर युवक की चाकू मारकर बेहरमी से हत्या, विरोध में सड़क जाम

गिरीडीह: गिरिडीह के पचम्बा थाना इलाके के भण्डारीडीह के आज़ाद नगर में तीन अपराधियों ने चाकू से वार कर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी है। मृत युवक का नाम मोहम्मद जावेद है जो भण्डारीडीह के आज़ाद नगर का रहने वाला है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने भण्डारीडीह चांदनी चौक में सड़क जाम कर दिया है। वंही घटना की सूचना मिलने के बाद गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू,डीएसपी संजय राणा, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, नागर थाना प्रभारी आरएन चौधरी, पचंबा थाना प्रभारी सौरभ राज समेत भारी संख्या में पुलिस के जवान मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे हुए है। घटना के बाबत बताया गया कि भण्डारीडीह के आज़ाद नगर का रहने वाला मो. जावेद रात करीब एक बजे अखाड़ा देख कर वापस आ रहा था।

इसी दौरान जैसे ही जावेद आज़ाद नगर मोड़ के पास पहुंचा तो अचानक तीनो अपराधियों ने पहले जावेद को रोक दिया ओर 50 रुपये की मांग की, पैसे नही देने पर तीनों अपराधियों ने अचानक जावेद के ऊपर चाकू से वार करना शुरू कर दिया इसी दौरान जावेद की मौत हो गयी।इधर बताया गया कि तीनों अपराधियों ने इसके पूर्व में भी तीनों अपराधियों ने देर रात को कई लोगों के ऊपर चाकू से वार कर तीन – चार लोगों को घायल किया है। घटना के बाद पुलिस तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button