गिरिडीह में राहुल चंद्रवंशी का शक्ति प्रदर्शन! भव्य स्वागत के बीच समाज की एकजुटता और युवा भागीदारी का दिया संदेश
अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं देवघर के युवा नेता राहुल चंद्रवंशी के गिरिडीह आगमन पर चंद्रवंशी समाज के लोगों ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

गिरिडीह में राहुल चंद्रवंशी का शक्ति प्रदर्शन! भव्य स्वागत के बीच समाज की एकजुटता और युवा भागीदारी का दिया संदेश
महाराजा जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और संगठन की मजबूती पर दिया जोर
गिरिडीह : मनोज कुमार।
गिरिडीह : अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं देवघर के युवा नेता राहुल चंद्रवंशी के गिरिडीह आगमन पर चंद्रवंशी समाज के लोगों ने भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। स्वागत समारोह के जरिए समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया।

गिरिडीह पहुंचने के बाद राहुल चंद्रवंशी ने सबसे पहले बरमसिया स्थित महाराजा जरासंध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान उन्होंने समाज की एकता, अखंडता और गौरवशाली विरासत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
मौके पर समाज के सक्रिय सदस्य रूपेश चंद्रवंशी ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं उपस्थित लोगों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

अपने संबोधन में राहुल चंद्रवंशी ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक ताकत उसकी एकजुटता और संगठित शक्ति में होती है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देना, युवाओं को संगठन से जोड़ना और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की दिशा में सामूहिक प्रयास करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने समाज के लोगों से आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने की अपील की।
इस अवसर पर वासुदेव चंद्रवंशी, रूपेश चंद्रवंशी, वेदांत चंद्रवंशी समेत समाज के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी ने समाज को अधिक संगठित, सशक्त और जागरूक बनाने की दिशा में मिलकरमिलकर काम करने का संकल्प लिया।




