गिरिडीह में ‘पंचायत कैफे’ का भव्य शुभारंभ, शहर में मिलेगा गांव की संस्कृति और 150 से अधिक व्यंजनों का अनोखा स्वाद
गिरिडीह के बरगंडा रोड स्थित राज टेलीकॉम के समीप शनिवार को 'पंचायत कैफे' का भव्य शुभारंभ किया गया।

गिरिडीह में ‘पंचायत कैफे’ का भव्य शुभारंभ, शहर में मिलेगा गांव की संस्कृति और 150 से अधिक व्यंजनों का अनोखा स्वाद
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह के बरगंडा रोड स्थित राज टेलीकॉम के समीप शनिवार को ‘पंचायत कैफे’ का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजीनियर विनय सिंह, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, पूर्व उपाध्यक्ष राकेश मोदी, लोजपा नेता राजकुमार राज, जिला परिषद सदस्य प्रभा देवी तथा चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष निर्मल झुनझुनवाला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर कैफे का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर नगर निगम क्षेत्र की महापौर प्रमिला मेहरा और उपमहापौर सुमित कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने कैफे के संचालक रविराज और कविराज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायत कैफे शहरवासियों को ग्रामीण परिवेश की अनूठी झलक और आत्मीय माहौल प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि यह कैफे लोगों के लिए स्वाद के साथ-साथ गांव की संस्कृति का भी अनुभव कराने का प्रयास है।

कैफे के संचालक रविराज ने बताया कि पंचायत कैफे को पूरी तरह ग्रामीण थीम पर विकसित किया गया है, जहां आने वाले लोगों को गांव जैसा वातावरण महसूस होगा। उन्होंने कहा कि यहां करीब 150 से अधिक स्वादिष्ट डिश और व्यंजन उपलब्ध हैं। उन्होंने शहरवासियों से एक बार कैफे में आकर यहां के अनोखे माहौल और स्वाद का अनुभव लेने की अपील की।

उद्घाटन समारोह में उद्योगपति प्रदीप अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, मनोज जालान, संजीत सिंह पप्पू, दिगंबर प्रसाद दिवाकर , अधिवक्ता दशरथ प्रसाद,कुणाल सिंह, लेखराज निराला सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अतिथियों ने कैफे की थीम और व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे गिरिडीह के लिए एक नई और आकर्षक पहल बताया।




