Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

खेलो भारत, जीतो भारत अभियान में गूंजा खेलों का जोश, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे “खेलो भारत, जीतो भारत” राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सर जे.सी. बोस सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गिरिडीह में गुरुवार को खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया।

खेलो भारत, जीतो भारत अभियान में गूंजा खेलों का जोश, विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

गिरिडीह, 27 अगस्त 2026, मनोज कुमार।

गिरिडीह : शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे “खेलो भारत, जीतो भारत” राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत सर जे.सी. बोस सी.एम. स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गिरिडीह में गुरुवार को खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के तहत “ऊर्जावान 29 चैलेंज” में पुश-अप, स्किपिंग और प्लैंक जैसी गतिविधियों का आयोजन हुआ। वहीं पास द बॉल सहित विभिन्न खेलों में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इसके अलावा “खेल से स्वास्थ्य” विषय पर स्लोगन, नारा एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने खेल और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को अपनी रचनात्मकता के जरिए प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में योगासन, मास पीटी, मार्शल आर्ट, रस्साकशी और तीरंदाजी जैसी पारंपरिक एवं सांकेतिक खेल गतिविधियों ने भी आकर्षण बढ़ाया।

कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने हेड गर्ल के साथ मशाल प्रज्वलित कर किया। खेल शिक्षक पार्थ सारथी ने विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर वरीय शिक्षक-शिक्षिकाओं पापिया सरकार, अख्तर अंसारी, इंद्रदेव साव, बामशंकर मंडल, मिथिलेश वर्मा, प्रेमलता कुमारी, गीता सिन्हा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों के जोश और उत्साह से विद्यालय परिसर पूरे दिन खेल भावना से सराबोर रहा।

Related Articles

Back to top button