Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

खुशरी ओसीपी विवाद सुलझा: तीन महीने में बनेगा आधुनिक फुटबॉल मैदान।

निरसा विधानसभा क्षेत्र के खुशरी ओसीपी में खनन कार्य को लेकर ग्रामीणों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद का आज समाधान निकल आया।

खुशरी ओसीपी विवाद सुलझा: तीन महीने में बनेगा आधुनिक फुटबॉल मैदान।

निरसा धनबाद : निरसा विधानसभा क्षेत्र के खुशरी ओसीपी में खनन कार्य को लेकर ग्रामीणों और प्रबंधन के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद का आज समाधान निकल आया।

आपको बता दें कि ग्रामीणों ने पहले खेल मैदान की मांग को लेकर खनन कार्य को बंद करा दिया था। इसी कड़ी में आज बैजना कोलियरी प्रबंधन के एजेंट एस. एन. शर्मा और ग्रामवासियों के बीच एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि खुशरी ओसीपी के पश्चिमी भाग, जो कि डिकोल्ड क्षेत्र है, वहां ओबी डंप कर समतल किया जाएगा और उसे एक आधुनिक फुटबॉल मैदान में तब्दील किया जाएगा। इस मैदान में लाइटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी और इसे तीन महीने के भीतर ग्रामीणों को समर्पित करने का आश्वासन दिया गया।

ग्रामीणों ने इस आधार पर वर्तमान फुटबॉल ग्राउंड को काटने की सहमति दी, जिसके बाद खुशरी ओसीपी का खनन कार्य पुनः शुरू कर दिया गया।

बैठक में राज दे, बलराम बाउरी, बिक्रम बाउरी, विकास बाउरी, किशन बाउरी और श्यामापद बाउरी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button