Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

खरना के खीर का चावल हुआ महंगा, नारियल ने भी लगायी छलांग, फिर भी महंगाई पर आस्था भारी छठ पूजा की सामग्रियों की कीमतों में इजाफा फिर भी बाजारों में जमकर हो रही हैं बिक्री

गिरिडीह , छठ पूजा के सामानों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. इस बार नारियल, गुड़, चावल, फल आदि की कीमतों में पिछले वर्ष के तुलना में वृद्धि दिख रही है

खरना के खीर का चावल हुआ महंगा, नारियल ने भी लगायी छलांग, फिर भी महंगाई पर आस्था भारी
छठ पूजा की सामग्रियों की कीमतों में इजाफा फिर भी बाजारों में जमकर हो रही हैं बिक्री

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह , छठ पूजा के सामानों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. इस बार नारियल, गुड़, चावल, फल आदि की कीमतों में पिछले वर्ष के तुलना में वृद्धि दिख रही है. सबसे अधिक दाम किसी खाद्य पदार्थ का बढ़ा है तो वह है गोविंद भोग चावल का. चूंकि छठ में खरना का प्रसाद इसी गोविंद भोग चावल से ही ज्यादातर स्थानों पर बनाया जाता है. ऐसे में इस चावल का महत्व काफी अधिक होता है.

पिछली दफा खुले बाजार में गोविंद भोग चावल जहां 80 से 90 रुपये किलो की बिक्री हुई थी, वहीं इस बार इसकी कीमत 130 से 140 रुपये प्रति किलो हो गया है. इस संबंध में खाद्य पदार्थ विक्रेता संतोष गुप्ता कहते हैं कि गोविंद भोग चावल की उपज पिछली दफा से कम हुई है. इस कारण बाजार में उपलब्धता कम हो गई. यही कारण है कि इस बार यह चावल महंगा हो गया है.

दुकानदार संतोष बताते हैं कि जीएसटी की नई दर आने से शुद्ध घी के दामों में गिरावट आयी है. रिफाइन का दाम भी स्थिर है या कह सकते हैं दाम में कुछ कमी ही हुई है. जबकि चना दाल का दाम भी पिछले वर्ष की तरह लगभग स्थिर है. पिछली दफा चना दाल 70 से 75 रुपये प्रति किलो थे, जबकि इस बार 75 से 80 रुपये किलो बिक रहा है. वहीं गुड़ के दाम में मामूली बढ़ोतरी हुई हैं. पिछले वर्ष गुड़ का मूल्य 36 से 40 रुपये था. इस बार 40 से 45 रुपये प्रति किलो हो गया है.

इधर, नारियल के थोक विक्रेता श्रीकांत बताते हैं कि नारियल हर वर्ष महंगा होता जा रहा है. पिछली दफा 26-27 रुपये प्रति पीस की दर से थोक में नारियल की बिक्री हुई थी. जबकि इस बार नारियल प्रति पीस 35 से 38 रुपये थोक में बिक्री हो रही है. उन्होंने कहा कि बाजार में नारियल पानी की डिमांड बढ़ गई है. ऐसे में नारियल को पकने ही नहीं दिया जा रहा है. इसी वजह से नारियल की कीमत बढ़ गई है.
वहीं छठ पर्व कर रहीं भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार कहती हैं कि कीमतों में निश्चित तौर पर इजाफा हुआ है. वजह जो भी हो. पिछली दफा बांस से बना सूप 60 रुपये प्रति पीस मिल रहे थे. जबकि इस बार प्रति सूप की कीमत 110 रुपये हो गया है. जबकि डालिया पिछले साल 200 में बिक रहा था, वहीं इस बार 300 में मिल रहा है. जोड़ा टोकरी का दाम 70 था, जबकि इस साल 100 से 110 में बिक रहा है.

Related Articles

Back to top button