Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

कोल्हान स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह में टीम पीएसएफ को मिला मानव सेवा सम्मान।

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माईकल जाॅन आडिटोरियम में कोल्हान स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

कोल्हान स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह में टीम पीएसएफ को मिला मानव सेवा सम्मान।

अभिजीत सेन

जमशेदपुर—

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माईकल जाॅन आडिटोरियम में कोल्हान स्तरीय पत्रकार सम्मेलन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. टीम पीएसएफ भी विगत कई वर्षो से एक सहयोगी मित्र संस्था के तौर पर प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का सहयगी मित्र है।इस पावन वेला पर विगत 30 वर्षो से सेवाएं प्रदान करने हेतु एक तरफ टीम पीएसएफ यानी प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया तो निदेशक अरिजीत सरकार को निरंतर मानवीय कार्य को धरातल में उतारने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक पूर्णिमा साहू, टाटा स्टील के बीपी कारपोरेट सर्विसेज डी बी सुन्दरा रमम, कारपोरेट कम्यूनिकेशन के हेड राजेश रंजन, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, चमकता आईना के सम्पादक जय प्रकाश जी, प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, महासचिव विकास श्रीवास्तव जी के साथ साथ कई गणमान्य अतिथियों के गरिमामई उपस्थिति में सम्मान प्रदान किया गया।

टीम के सदस्यों के रूप अरिजीत सरकार, कुमारेस हाजरा, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई. उपस्थित रहे। जीसके,,, पश्चात सम्मान ग्रहण करते हुए अरिजीत सरकार ने कोल्हान से आएं पत्रकारों के साथ साथ प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button