कैंसर पीडित अरुण ने लगाई मदद की गुहार
कैंसर पीडित अरुण ने लगाई मदद की गुहार
प्रखंड क्षेत्र के शिलाड़ीह निवासी अरुण पासवान पिता राम सहाय पासवान पिछले 3 माह से कैंसर रोग से पीड़ित है ।वह काफी परिवार गरीब है। इनके पास जो साधन था उसके हिसाब से उन्हेंने कोलकाता चितरंजन हॉस्पिटल में इलाज कराया जहां उन्हें काफी खर्च हुआ और ठीक नहीं हुआ उसके बाद पुनः टाटा जमशेदपुर हॉस्पिटल में कुछ दिनों तक इलाज कराया। किंतु इसमें सुधार ना हुआ और कैंसर इनका बढ़ता गया। अब जमशेदपुर से इन्हें मुंबई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में भेजा गया है।पिछले कुछ दिनों से यह मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट है। इन्होंने लोगों से तथा झारखंड सरकार से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। इनकी मां तुलसी देवी ने भावुक स्वर में कहा कि मेरा पुत्र का शादी पिछले वर्ष हुआ है। और अभी तक उनको कोई संतान नहीं हुआ है। मेरे दो पुत्र में बड़ा पवन और छोटा अरुण पासवान है। अरुण को लेकर बड़ा पुत्र अभी मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उन्होंने सरकार से और समेत सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।



