Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

केसीसीआई प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का जताया आभार l

केसीसीआई को एफजेसीसीआई से संबद्धता मिलने पर संस्था के सदस्यों में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर केसीसीआई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति आभार व्यक्त किया।

केसीसीआई प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का जताया आभार l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : केसीसीआई को एफजेसीसीआई से संबद्धता मिलने पर संस्था के सदस्यों में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर केसीसीआई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के प्रति आभार व्यक्त किया।

केसीसीआई के अध्यक्ष राहुल बर्मन के नेतृत्व में संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री आवास पहुंचा, जहां मंत्री को बुके एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने संस्था को हर स्तर पर सहयोग देने के लिए मंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान संरक्षक अरविंद कुमार, सचिव गोपाल दास भदानी, कोषाध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, राहुल कुमार, मशरुर आलम सिद्दीकी, सुदीप गुप्ता समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि एफजेसीसीआई से संबद्धता मिलने के बाद केसीसीआई को व्यापारिक एवं औद्योगिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में नई मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button